फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two kidnepping cases in himachal.

हिमाचल में दो छात्रों का अपहरण, एक चंगुल से छूटा

Tue, 28 Jul 2015 09:18 AM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 09:18 AM IST
विज्ञापन
two kidnepping cases in himachal.

हिमाचल में छात्रों के अपहरण के दो मामले सामने आए हैं। हालांकि एक छात्र शातिरों के चंगुल से छूटने में कामयाब रहा। पहला मामला बद्दी का है। यहां हाउसिंग बोर्ड के फेस एक में एक छात्र को दो बाइक सवारों ने अगवा करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


ये दोनों छात्र को दो तीन किलोमीटर दूर ले गए थे, लेकिन छात्र उनके चंगुल से बच निकला। पुलिस के अनुसार फेस एक का आठवीं कक्षा का छात्र प्रियांशु दुबे सोमवार को स्कूल गया। लेकिन वह घर आईकार्ड भूल गया। आईकार्ड लेने के लिए वह घर आ रहा था तो इस दौरान रास्ते में बाइक सवार दो लोग उसे उठाकर हिमुडा कॉलोनी ले गए और उसके साथ मारपीट करने लगे, लेकिन छात्र होशियारी से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


उसने घर पहुंच कर अपने पिता शिवराम दुबे को आपबीती सुनाई। उन्होंने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। डीएसपी नरेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की है। इस घटना के बारे में मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैनिक स्कूल के छात्र का अपहरण

two kidnepping cases in himachal.

वहीं, हमीरपुर के सुजानपुर स्थित सैनिक स्कूल से छठी कक्षा के छात्र का अपहरण हो गया है। छात्र यूपी के बुलंदशहर का रहने वाला बताया जा रहा है। शनिवार को छात्र यह कहकर गया था कि माता-पिता से मिलने जा रहा है। इसके बाद से इसका पता नहीं है।

स्कूल प्रशासन ने जब परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने छात्र के बारे में अनभिज्ञता जताई। इस पर पुलिस में छात्र के अपहरण का केस दर्ज करवा दिया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। स्कूल में छुट्टियां होने के कारण बीते शनिवार को ही उसके माता-पिता उसे छोड़ने सुजानपुर आए थे।

अभी वह सुजानपुर में ही रुके हुए हैं। राकेश राणा पुत्र मिल्खी राम निवासी ननावां ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह स्कूल में झेलम हाउस का इंचार्ज है। 26 जुलाई की रात करीब 9 बजे छठी कक्षा का छात्र शिव कुमार अपने दोस्तों से कह कर गया कि वह अपने माता-पिता से मिलने जा रहा है। वह वापस नहीं आया। राकेश राणा ने स्कूल प्रबंधन को सूचित कर पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed