फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two girls missing from Durgapur Aashram

आखिर किस डर से आश्रम से भाग गई ये नाबालिग

Mon, 07 Apr 2014 10:04 AM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 07 Apr 2014 10:04 AM IST
विज्ञापन
Two girls missing from Durgapur Aashram

सुन्नी के कस्तूरबा बालिका आश्रम दुर्गापुर से दो नाबालिग लड़कियां गायब हो गई हैं। इनमें से एक की उम्र चौदह और दूसरी की उम्र तेरह साल बताई जा रही है।

विज्ञापन


एक लड़की रोहड़ू क्षेत्र की रहने वाली है। उसका आरोप था कि उसके पिता घर पर पीटते हैं और उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली है। इसलिए वह लौटकर नहीं जाना चाहती।
विज्ञापन


इसे एक अप्रैल को आश्रम में लाया गया था। दूसरी नाबालिग लड़की सोलन क्षेत्र की रहने वाली है। वह दुराचार पीड़ित है। 29 मार्च से आश्रम में रह रही थी।

पुलिस में पहुंचा मामला, जांच शुरू

पुलिस को दिए बयान में आश्रम की इंचार्ज निर्मला ने कहा कि शनिवार सुबह करीब छह बजे दोनों लड़कियां किसी को बिना कुछ बताए आश्रम से गायब हो गई हैं।

उन्हें अपने स्तर पर काफी खोजा लेकिन कहीं भी उनका कोई पता नहीं चला। इस संदर्भ में थाना सुन्नी में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उधर , डीएसपी भजन नेगी ने कहा कि लड़कियों की खोज के लिए एक टीम बनाई गई है। आश्रम से उनके गायब होने का कारण पता लगाया जा रहा है। कर्मचारियों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed