फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two died in road accidents in hamirpur and una.

अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत

Mon, 16 Mar 2015 12:16 PM IST
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:16 PM IST
विज्ञापन
two died in road accidents in hamirpur and una.

ऊना-अग्घार-मंडी हाईवे पर बणी बाजार में एक बाइक चालक ने राहगीर को रौंद दिया। राहगीर वीर सिंह (65) निवासी तुखाणी बणी की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया। वीर सिंह बाजार में सड़क किनारे पैदल जा रहे थे। तभी भोटा से मैहरे की ओर तेज रफ्तार से आ रहे मोटर साइकिल ने वृद्ध को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्ध को चोटें आईं और बेहोश हो गया। लोगों ने निजी गाड़ी में बिठाकर बड़सर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने ग्रामीण त्रिलोक चंद के बयान पर मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मोटरसाइकिल को संजय कुमार निवासी ज्योली देवी चला रहा था। थाना प्रभारी शशीपाल ने बताया कि लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने आरोपी संजय कुमार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

two died in road accidents in hamirpur and una.

संतोषगढ़-टाहलीवाल रोड पर मोटरसाइकिल सवार की एक ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान क्षेत्र के समीपवर्ती गांव खानपुर निवासी पवन कुमार (32) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार खानपुर निवासी पवन कुमार देर दोपहर अपनी बाइक पर संतोषगढ़ से टाहलीवाल की ओर जा रहा था कि टाहलीवाल पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे ट्रक ने उसे बुरी तरह रौंद दिया।

हादसे में पवन कुमार का सिर कुचले जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक के मौके पर परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। डीएसपी हरोली अमित शर्मा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ  केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed