{"_id":"f302190ed910ec74bc7e9c9fa7d845ce","slug":"two-died-in-road-accident-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्थियां प्रवाहित कर लौट रहे थे, बने काल का ग्रास ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्थियां प्रवाहित कर लौट रहे थे, बने काल का ग्रास
Updated Sun, 22 Jun 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून पांवटा एनएच-72 मार्ग पर बेहड़ेवाला के समीप दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक कार ने बस के पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
बस के पीछे बुरी तरह पिचक चुकी कार को कटर से काटा गया। इसके बाद दोनों शवाें को बाहर निकाला जा सका। हादसे में एक महिला समेत दो लोग घायल हैं। घायलों को पांवटा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
ग्राम सूजी डाकघर जाबली सोलन निवासी मनोहर लाल (55) पुत्र लक्ष्मी दत परिवार के सदस्यों भाई रामपाल (50) पुत्र लक्ष्मी दत, आशा शर्मा (47) पत्नी रामपाल, भतीजे मनोज शर्मा (34) के साथ अस्थियां प्रभावित करने हरिद्वार गए थे। सुबह हरिद्वार से मारूती अल्टो कार एचपी06ए 3185 में वापिस सोलन के लिए रवाना हुए। दोपहर बाद पांवटा से नाहन के बीच बेहड़ेवाला कार एक स्कूली बस के पीछे जा टकराई। इससे कार बस के नीचे फंस गई।
विज्ञापन
देहरादून पांवटा एनएच-72 पर बेहड़ेवाला में हुआ हादसा
हादसे के दौरान कार की अगली सीट पर बैठे मनोज शर्मा व मनोहर लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, हादसे में घायल रामपाल (50) पत्नी आशा शर्मा (47) को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर है।
आशा शर्मा ने बताया कि वह अपनी सास के फूल (अस्थियां) प्रवाहित करने चारों सदस्य हरिद्वार गए थे, वापिस सोलन लौटते वक्त हादसा हो गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस प्रभारी गंगादेव नेगी की टीम मौके पर पहुंच गई।
एएसपी भगत सिंह ठाकुर ने पुष्टि कर कहा कि कार की स्कूली बस से टक्कर में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई है। हादसे में घायल रामपाल व आशा शर्मा पांवटा सिविल अस्तपाल में उपचाराधीन है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।