हिमाचल में दो बसें पलटी, 28 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के अनुसार श्रद्घालुओं से भरी यह बस ज्वालाजी से बाबा बालकनाथ जा रही थी। इसमें करीब 40 लोग सवार थे। पुलिस का कहना है कि बस चालक ओवरस्पीड में था जिसकी वजह से बस अनियंत्रित होकर ढांक से जा गिरी।
हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को बंगाणा अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
मंडी में भी बस हादसा, 18 लोग घायल
वहीं, जिला मंडी में भी रविवार सुबह एक प्राइवेट बस सड़क से पलट गई। हादसे में 18 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सुंदरनगर के स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।
घायलों में दस की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब पौने दस बजे सुंदरनगर के कनेड़ के पास हुआ। पुलिस के अनुसार यह प्राइवेट बस सुंदरनगर से मेहरामसी के लिए जा रही थी। बस में करीब 20 से 25 लोग सवार थे।
जैसे ही बस कनेड़ के पास पहुंची कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जांच में सामने आ रहा है कि बस का एक्सल टूटने से यह हादसा हुआ। घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। वहीं, प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों का जायजा ले रहा है।