फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two brothers attacked with bottle on friend's stomach, attempt to murder case

दो भाइयों ने दोस्त के पेट में घोंप दी बोतल, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

Tue, 01 Oct 2019 04:20 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Oct 2019 04:20 PM IST
विज्ञापन
Two brothers attacked with bottle on friend's stomach, attempt to murder case
प्रतीकात्मक तस्वीर

नशे में धुत दो भाइयों के बीच चल रहे झगड़े के बीच-बचाव में उतरे युवक के पेट में दोनों ने शीशे की बोतल घोंप दी। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को आसपास के लोग मेडिकल कॉलेज हमीरपुर लाए।

विज्ञापन


जहां पर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे पीड़ित का ऑपरेशन तो सफल रहा, लेकिन मंगलवार शाम तक वह कुछ बोलने में सक्षम नहीं था। उधर, पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


तीनों युवक जेसीबी ऑपरेटर हैं और किराये के कमरे में लंगवाण गांव में रहते थे। पुलिस के मुताबिक जिस समय रविवार देर रात यह वारदात हुई, आरोपी नशे में थे। वहीं पीड़ित सोया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बढ़ा विवाद

 दोनों आरोपी भाई रोहित शर्मा (23) और विनोद (21) निवासी गांव कनेरड़, पंचायत चमियाणा, तहसील सुजानपुर नशे की हालत में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ने लगे।

इसी बीच बचाव में आए रिजुल धूमल (21) पुत्र राकेश कुमार निवासी बराड़ा के पेट में दोनों ने शीशे की बोतल तोड़ कर घोंप दी। इस कारण मौके पर ही रिजुल की हालत गंभीर हो गई। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामला दर्जकर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी। सोमवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित के परिजन और ग्रामीण भी सोमवार से लेकर अस्पताल में ही हैं। वहीं, उसकी माता बेसुध हालत में है।

पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीड़ित का आपरेशन सफल रहा है, लेकिन वह बोल नहीं पा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed