फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two Boys Swept Away by tons River at Sirmour

टौंस नदी में नहाने गए दो युवक डूबे

Sun, 29 Jun 2014 10:34 PM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two Boys Swept Away by tons River at Sirmour

हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर टौंस नदी में नहाने उतरे दो युवक डूब गए। बताया जा रहा है पांवटा क्षेत्र के पांच युवक क्षेत्र के प्रसिद्ध सहस्रधारा मंदिर में माथा टेकने गए थे। हादसा रविवार करीब सात बजे हुआ। उधर, सूचना मिलते पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी।

विज्ञापन

पढ़ें, एक साथ बुझे घर के तीन चिराग
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार शाम को पांवटा क्षेत्र के कुछ युवा सहस्रधारा मंदिर में माथा टेकने गए। इस बीच वे टौंस नदी में नहाने के लिए उतरे। इनमें दो युवा मनिंद्र सिंह (18) पुत्र अवतार सिंह निवासी देवीनगर पांवटा और गुरजीत सिंह (26) पुत्र सेवा सिंह निवासी निहालगढ़ पांवटा पानी की तेज धारा में बह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाने की कोशिश की लेकिन असफल

Two Boys Swept Away by tons River at Sirmour

हालांकि, साथ नहा रहे सतिंद्र सिंह, रमनदीप सिंह और गगनदीप सिंह ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। सभी युवा पांवटा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी।

इसी बीच, डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा, तहसीलदार देवराज भाटिया और एएसपी रोहित मालपानी भी मौके पर पहुंचे। देर शाम तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन दोनों युवकों का कोई पता नहीं चल पाया।

एएसपी रोहित मालपानी के अनुसार टौंस नदी में बहे युवकों की तलाश जारी है। नदी के निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed