फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two boys assaulted a girl at the amb market

शर्मनाक! सरेबाजार वो उसे पीटते रहे, लोग देखते रहे

Tue, 01 Jul 2014 07:18 PM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 07:18 PM IST
विज्ञापन
Two boys assaulted a girl at the amb market

हिमाचल ऊना जिला के अंब के स्थानीय बाजार में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने राहगीर एक युवती पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते युवकों ने युवती को कई तमाचे जड़ दिए।

विज्ञापन


इस दौरान किसी ने उन्हें नहीं रोका और आरोपी युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना से युवती काफी सहम गई। इसके बाद दुकानदारों ने युवती को थाने पहुंचाया, जहां युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि युवकों ने ऐसा क्यों किया। पुलिस के अनुसार अंब निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई कि सोमवार सुबह वह अपने निजी कार्य से अंब बाजार जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने नहीं किया बीच बचाव

Two boys assaulted a girl at the amb market

इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया और देखते ही देखते दोनों ने उस पर तमाचे जड़ दिए। यहां मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे लेकिन किसी की इन्हें रोकने की हिम्मत नहीं हुई।

बाइक पर आए दोनों युवक फरार हो गए। घटना के बाद स्थानीय बाजार में लोगों की काफी भीड़ लग गई। लेकिन तब तक युवक काफी दूर निकल चुके थे। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अंब क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। इनकी पहचान के लिए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

उधर, अंब एसएचओ ओम प्रकाश ने बताया कि युवती की शिकायत है। उन्होंने कहा कि मामला संगीन है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed