फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two arrested with gun and khukri amid curfew at nalagarh himachal

कर्फ्यू के बीच बंदूक और खुखरी के साथ दो गिरफ्तार

Tue, 07 Apr 2020 03:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, नालागढ़ (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Apr 2020 03:48 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with gun and khukri amid curfew at nalagarh himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सोलन जिले के बीबीएन में कर्फ्यू के बीच बंदूक और खुखरी के साथ पुलिस ने दो लोगों को दबोचा है। पुलिस को सूचना मिली कि बंदूक और खुखरी लेकर कुछ लोग खोलबेली जंगल की ओर गए हैं। जिस पर मुख्य आरक्षी दीवान चंद की अगुवाई में पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां दो लोगों को बाइक पर सवार होते हुए पाया। इनमें से एक के हाथ में बंदूक और खुखरी थी।

विज्ञापन


एक व्यक्ति बाइक चला रहा था। बंदूक और खुखरी के साथ पकड़े शख्स ने अपना नाम राकेश कुमार पुत्र भल्ला राम और बाइक चालक ने अपना नाम राजेश कुमार पुत्र तुलसी राम निवासी गांव बेलीखोल तहसील बद्दी बताया। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि इन लोगों ने कोरोना वायरस के बीच जारी किए गए आदेशों की अवहेलना की है। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन

कई दिनों से इधर-उधर घूम रहा था व्यक्ति, केस दर्ज

घर में आइसोलेट किए लोग इधर-उधर धूमने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे ही आस्ट्रेलिया से लौटे एक व्यक्ति की पुलिस ने सीडीआर और टावर लोकेशन से जांच की तो उसकी लोकेशन घर की जगह बीबीएन के कई इलाकों में मिली है। पुलिस ने आस्ट्रेलिया से आए इस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
पुलिस के अनुसार दिनेश कुमार को 17 मार्च से 14 अप्रैल तक अपने घर पर ही रहने की हिदायत दी गई थी।

जब इसके मोबाइल फोन की सीडीआर और टावर लोकेशन निकाली गई तो इस दौरान वह यहां से वहां कई जगहों पर घूमता हुआ पाया गया। 17 मार्च से लेकर 3 अप्रैल तक इसकी लोकेशन सौड़ी भूमियां, दत्तोवाल, तारा देवी मंदिर, चुहूवाल, सौड़ी भूमियां, पिंजौर कालका मढ़ांवाला, हरियाणा, ईच्छाधारी, मानपुरा ठेडा में पाई गई। पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने कहा कि मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed