फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Two and a half year old girl raped in Nerwa area himachal, minor apprehended

शिमला: नेरवा क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म, नाबालिग के खिलाफ केस

Sat, 24 Jul 2021 08:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नेरवा(रोहडू़)
अमर उजाला नेटवर्क, नेरवा(रोहडू़) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Jul 2021 08:30 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील नेरवा क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल करने के बाद उसे उपचार के लिए शिमला रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Two and a half year old girl raped in Nerwa area himachal,  minor apprehended
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की तहसील नेरवा क्षेत्र में ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल करने के बाद उसे उपचार के लिए शिमला रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार ढाई साल की बच्ची से पड़ोस में रहने वाले नाबालिग ने दुष्कर्म किया है। बच्ची की गतिविधियों से मां को इसकी भनक लगी तो उन्होंने थाने में इस संबंध में केस दर्ज करवाया।

विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीएसपी चौपाल का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे डीएसपी ठियोग लखवीर सिंह ने कहा कि नेरवा थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी नाबालिग को माता-पिता के हवाले कर दिया गया है। उसे चौपाल न्यायालय में पेश करने के बाद जुबेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा। पीड़िता का नेरवा अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद इलाज के लिए शिमला रेफर कर दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed