{"_id":"5e303c757b95d8c8eb79575b417c6cd1","slug":"two-accused-fled-from-kullu-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेकिंग न्यूजः पुलिस के सामने ही जेल से फरार हो गए शातिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्रेकिंग न्यूजः पुलिस के सामने ही जेल से फरार हो गए शातिर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 17 Apr 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कुल्लू की जेल में बंद दो आरोपी फरार हो गए हैं। इनमें एक आरोपी जाली करंसी जबकि दूसरा चरस तस्करी के आरोप में पकड़ा गया था।
विज्ञापन
पुलिस के सामने ही ये दोनों आरोपी भागने में कामयाब रहे। उधर, पुलिस ने इनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार फरार आरोपियों में एक मंडी का रंजीत सिंह शामिल है।
विज्ञापन
इसे पुलिस ने पिछले महीने चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं, दूसरा आरोपी नेपाल का खल बहादुर है जिसे जाली करंसी के साथ पकड़ा गया था।
आरोपियों पर चल रहा था ट्रायल
खलबहादुर को छह महीने पहले पुलिस ने पकड़ा था। बताया जा रहा है कि दोनों के मामलों में ट्रायल चल रहा था।
पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर करीब दो बजे अचानक दोनों किसी तरह जेल की छत पर चढ़ गए और दीवार से छलांग लगाकर यहां से फरार हो गए।
फरार होने की भनक लगते ही जेल में हड़कंप मच गया। बाद में जिला पुलिस के अन्य थानों में इसकी सूचना दी गई। फिलहाल पुलिस ने छापेमारी कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन