{"_id":"5c683b8fbdec224b6317ba48","slug":"two-accused-arrested-in-indian-technomack-company-s-rtgs-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन टेक्नोमैक कंपनी के आरटीजीएस घपले में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंडियन टेक्नोमैक कंपनी के आरटीजीएस घपले में दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 16 Feb 2019 10:39 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: ashok chauhan
Updated Sat, 16 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन टेक्नोमैक के आरटीजीएस घोटाले में सीआईडी की टीम ने दो और गिरफ्तारियां की हैं। इनमें एक कंपनी की पांवटा इकाई में यूनिट हेड रहा है, जबकि दूसरा ग्रुप ऑफ कंपनी का सेक्रेटरी बताया जा रहा है। दोनों को पांवटा अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
अदालत ने दोनों को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। सीआईडी मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि पांवटा के जगतपुर क्षेत्र में स्थित इंडियन टेक्नोमैक कंपनी के खिलाफ बिजली बिल के करोड़ों रुपये घपले की शिकायत दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
इसमें आरोप था कि फर्जी तरीके से आरटीजीएस बिजली बोर्ड के पास जमा करवाई गई। इसमें करोड़ों रुपये बिल की राशि बिजली बोर्ड के अकाउंट में जमा करवाने की बात कही गई। लेकिन, कंपनी का महाघोटाला सामने आने के बाद बिजली बोर्ड के बिलों के करोड़ों रुपये घपले की भी बात सामने आई थी।
विज्ञापन
इसमें पाया गया था कि कंपनी ने फर्जी आरटीजीएस से बैंक के माध्यम से सरकार व बिजली बोर्ड को भी करोड़ों रुपये बिल राशि जमा नहीं करवाकर चूना लगाया।
इस मामले में सीआईडी टीम ने इंडियन टेक्नोमैक कंपनी के पूर्व स्थानीय यूनिट हेड टीसी विस्वाल और कंपनी सेक्रेटरी गौतम सेठ को गिरफ्तार किया है। उधर, एडिशनल एसपी सीआईडी शिमला वीरेंद्र कालिया ने पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों टीएस विस्वाल व गौतम सेठ को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। अदालत से दोनों का सोमवार तक का पुलिस रिमांड मिला है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।