फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Two accused arrested for demanding ransom of Rs 10 crore from hotel businessman in shimla

10 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया ये बड़ा दावा

Fri, 26 Jul 2019 09:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jul 2019 09:28 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for demanding ransom of Rs 10 crore from hotel businessman in shimla

राजधानी की स्मार्ट पुलिस ने शहर के एक होटल कारोबारी से 10 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस तीन दिन के भीतर इस मामले को सुलझाने का दावा कर रही है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी बुजुर्ग है और कारोबारी का ही पड़ोसी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए इन लोगों ने मुर्गा गैंग का नाम इस्तेमाल किया था। मुख्य आरोपी ने किसी दूसरे व्यक्ति से चिट्ठी लिखवाई और दुकान में काम करने वाले लड़के से पोस्ट करवाई थी। फिलहाल दोनों आरोपियों से सदर थाने में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपियों का मेडिकल करवाया। गौरतलब है कि 22 जुलाई को शहर में एक होटल कारोबारी से स्पीड पोस्ट के जरिये लेटर भेजकर 10 करोड़ की फिरौती की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में कारोबारी को धमकाते हए लिखा है कि अगर 10 करोड़ नहीं दिए तो परिवार के सदस्य और बच्चों को जान से मार देंगे। कारोबारी ने पत्र मिलते ही तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पाया कि लेटर मालरोड के मुख्य डाकघर से जारी हुआ था।

यह लेटर 22 तारीख को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर पोस्ट हुआ था। जांच आगे बढ़ी तो सबकुछ साफ हो गया और आरोपी पकड़े गए। एसपी ओमापति जमवाल ने कहा कि इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी कारोबारी के जानकार हैं और आसपास ही रहते हैं। 

अपनी ही गेम में फंस गए आरोपी

कारोबारी से फिरौती की रकम देने के लिए स्वतंत्रता दिवस का दिन 15 अगस्त तय किया था। कारोबारी को मिले इस धमकी भरे पत्र में लिखा था कि रकम देने की जगह के बारे में फोन करके बताई जाएगी। फोन लोकल नंबर से भी किया जा सकता है।

कारोबारी को धमकाते हुए लिखा है कि अगर तय तारीख के मुताबिक पैसे नहीं दिए तो इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पुलिस के मुताबिक लेटर लिखने वाले ने अपना पता मुर्गा गैंग, सेक्टर-22 चंडीगढ़ बताया था।

शातिरों ने एक ही पन्ने पर सारी बातें लिखी हुई हैं। कारोबारी को दिया पत्र फोटोस्टेट कॉपी है। जांच में पाया गया कि सोची समझी रणनीति के तहत शातिरों ने लेटर के अंदर वाले कागज और बाहर वाले पन्ने पर अलग-अलग हैंड राइटिंग इस्तेमाल की है।

आरोपियों ने फिरौती पाने के लिए जो गेम खेली वह उसी में फंस गए। आरोपियों ने लेटर स्पीड पोस्ट से भेजकर गलती कर डाली। यह पत्र भेजा भी तो मालरोड के पोस्ट आफिस से।

लिहाजा पुलिस को सारा माजरा समझने में ज्यादा देर नहीं लगी। पुलिस ने मालरोड के आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले और कुछ संदिग्धों के फुटेज अपने रिकॉर्ड में लिए। इसके तुरंत बाद आरोपियों की तलाश में शहर के कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और पकड़ लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed