{"_id":"5728c2dd4f1c1b974a5cd0cf","slug":"truck-hit-women-at-shahpur-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने महिला बैंककर्मी को कुचला, चालक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने महिला बैंककर्मी को कुचला, चालक फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
Updated Wed, 04 May 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
ट्रक मौके से भाग निकला लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण उसने एक गाड़ी को भी टक्कर मार दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा के रैत में राह चलती एक महिला उषा देवी पत्नी रंजीत सिंह निवासी रच्छयालू को ट्रक ने चपेट में लेकर करीब 50 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
महिला को स्थानीय पंचायत प्रधान उत्तम चंद ने दुकानदारों राकेश, सुशील, माका, अमित कुमार की सहायता से अस्पताल पहुंचाया लेकिन उसकी मौत हो गई। ट्रक मौके से भाग निकला लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण उसने एक गाड़ी को भी टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इससे प्रेई निवासी रजत गोस्वामी पुत्र स्वर्ण गोस्वामी को चोटें आई हैं। एक दुकानदार अनिल ने ट्रक चालक का अपनी गाड़ी से पीछा किया और रजोल में उसे दबोच लिया। यहां जाम लगा था इसलिए ट्रक जाम में फंस गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी चालक राजेंद्र कुमार क्यारी, शाहपुर निवासी को गिरफ्तार कर लिया है। वह जम्मू से बद्दी की ओर जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि उषा देवी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया रैत ब्रांच से लौट रही थी।