{"_id":"9846733509b7a05f51eb57ba8e800805","slug":"truck-crused-on-died-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने दुकानदार को कुचला, मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने दुकानदार को कुचला, मौके पर मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर
Updated Fri, 29 May 2015 08:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बरमाणा के समीप लघट नामक स्थान पर एक तेज रफ्तारी ट्रक ने राह चलते दुकानदार को कुचल डाला। इससे शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार रात हुए इस हादसे के बाद इलाके में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। जबकि ट्रक चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मामला रात करीब 9:30 बजे का है।
जब लघट के समीप स्थित बखारी गांव का 45 वर्षीय इंद्र सिंह चौधरी अपनी दुकान बंद करने के बाद घर लौट रहा था। वह लघट से थोड़ी ही दूरी पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो अचानक तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी और कुचल डाला।
विज्ञापन
इससे इंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इंद्र सिंह लघट में सब्जी और किराना की दुकान चलाता था। मृतक अपने पीछे दो बेटे, दो बेटियां तथा पत्नी को छोड़ गया है। वह दंगल कमेटी लघट में कई वर्षों तक महासचिव के पद पर रहे।
विज्ञापन
उधर, रात को हुए हादसे की सूचना मिलते ही बरमाणा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस फरार चालक की तलाश कर रही है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। एसपी अशोक कुमार ने बताया कि चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है।