फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Tourist died at Kufri during zip line Adventure sport

उसके लिए जानलेवा साबित हुआ ये साहसिक खेल

Sat, 07 Jun 2014 11:57 AM IST
Updated Sat, 07 Jun 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
Tourist died at Kufri during zip line Adventure sport

पर्यटक स्थल कुफरी में स्पैन से गिरकर सैलानी की मौत हो गई है। हादसे में एक महिला घायल हो गई है। आंध्र प्रदेश से आया दंपति यहां की वादियों का स्पेन से आनंद ले रहा था। इसी दौरान रस्सी से हाथ छूट जाने से हादसा हो गया।

विज्ञापन


हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। महिला को आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर किया गया है। महिला की टांग फेक्चर हुई है। इसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


हादसे के बाद इस तरह का कारोबार करने वाले सभी लोग मौके पर से भाग खड़े हुए हैं।

गुजरात से आया था दंपति

Tourist died at Kufri during zip line Adventure sport

आंध्र प्रदेश के नागेश गुजराती अपनी पत्नी राखी गुजराती के साथ कुफरी घूमने आए थे। नागेश गुजराती यहां 40 लोगों के ग्रुप के साथ आए थे।

शुक्रवार को यहां पहुंचने पर दंपति को स्पैन टास्क (जीप लाइनिंग) के माध्यम से एक ओर से दूसरी ओर भेजा जा रहा था। रास्ते में रस्सी से छूट जाने के कारण दंपति दूसरी ओर ढांक से टकरा गए।

इससे नागेश गुजराती की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी को  गंभीर हालत में आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।

अवैध तौर पर चल रहा है कारोबार

Tourist died at Kufri during zip line Adventure sport

सूचना मिलते ही पुलिस और वन महकमे की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस यहां पर कारोबार करने वाले लोगों की तलाश में जुट गई है। यह अवैध तौर पर चल रहा है।

हालांकि हादसे के बाद से यहां से सभी आयोजक फरार हैं। उन्होंने बताया कि जीप लाइनिंग के दौरान इंस्ट्रक्टर के हाथ से ब्रेक छूट गई थी। इससे हादसा हुआ बताया जा रहा है। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. रमेश ने कहा कि महिला की हालत खतरे से बाहर है। टांग में फेक्चर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed