फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   tibbati boy murdered at dharamshala.

बाइक सवारों की दरिंदगी, पहले छेड़खानी की फिर कर दी हत्या

Sat, 31 Oct 2015 07:38 PM IST
Updated Sat, 31 Oct 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन
tibbati boy murdered at dharamshala.

बाइक सवार तीन युवकों ने सरेराह एक युवती से छेड़खानी कर डाली। युवती के दोस्त ने जब इन्हें ऐसा करने से रोका तो युवकों ने इसे मौत के घाट उतार दिया। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के धर्मशाला का है। यहां मैकलोडगंज के भागसूनाग रोड पर सब्जी मंडी के पास तीन बाइक सवार युवकों ने एक तिब्बती युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


छोकठे (28) नाम का युवक 10 दिन पहले ही दिल्ली से महिला दोस्त से मिलने मैकलोडगंज आया था। शुक्रवार रात को छोकठे अपनी दोस्त सेरिंग वोरिंग निवासी दोसालनी को डिनर के बाद साढ़े 11 बजे घर छोड़ने जा रहा था। इतने में तीन बाइक सवार युवकों ने लड़की पर कमेंट कसे। इसका तिब्बती युवक ने विरोध किया। इसके बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने छोकठे के पेट में चाकुओं से वार कर दिया।
विज्ञापन

चाकुओं से किए दर्जनों वार, मौत

tibbati boy murdered at dharamshala.

आरोपियों ने चाकू से इतने वार किए कि युवक छोकठे की आंतें तक बाहर आ गईं थीं। सेरिंग वोरिंग ने घायल को धर्मशाला अस्पताल पहुंचाया। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। तिब्बती युवक दिल्ली में एक निजी संस्थान से इंगलिश स्पीकिंग कोर्स कर रहा था। पुलिस को युवक की आरसी (तिब्बतियों का भारत में पहचान पत्र) भी अभी तक नहीं मिली है।

एसएचओ मैकलोडगंज सुरेंद्र कुमार ने कहा कि पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तिब्बती युवक को मौत के घाट उतारने के बाद आरोपी फरार हो गए थे। इन्हें पकड़ने के लिए पुलिस रात से प्रयास कर रही थी। कुछ पता न चलने पर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। करीब साढ़े 11 बजे गुजरने वाली बाइक के नंबर को सर्च किया गया। इसके बाद दोपहर बाद पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में लिया।

होटलों में काम करते हैं आरोपी

tibbati boy murdered at dharamshala.

आरोपियों की पहचान कैलाश कुमार (22) निवासी दोसालनी, रिंकू कुमार (21) निवासी बलेहड़ शाहपुर और महेश कुमार (19) निवासी रांभा के तौर पर हुई है। तीनों आरोपी होटलों में काम करते हैं। वहीं, मृतक तिब्बती युवक छोकठे 2003 से लेकर 2009 तक बौद्ध भिक्षु रहा। इसके बाद वह साधारण तिब्बती की तरह रह रहा था।

फोरेंसिक लैब धर्मशाला की टीम ने भी वारदात स्थल का मुआयना किया। डा. एसके पाल के अनुसार हादसे वाली जगह पर काफी खून बहा था। यहां से सबूत जुटाए गए। उनके साथ अन्य वैज्ञानिक भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed