{"_id":"5d459d7e8ebc3e6d0c33b228","slug":"three-year-old-girl-child-raped-in-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोस में खेलने गई तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, दो के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पड़ोस में खेलने गई तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, दो के खिलाफ मामला दर्ज
Sat, 03 Aug 2019 08:13 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Aug 2019 08:13 PM IST
विज्ञापन
जिला मंडी में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप भी दो किशोरों पर लगे हैं जिनकी उम्र 10 से 12 साल के बीच में बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने दुष्कर्म के मामले की पुष्टि की है। दोनों किशोर बच्ची के पड़ोसी हैं। बच्ची की मां ने पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी बेटी शनिवार को पड़ोस में खेलने गई थी।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब बच्ची घर आई तो उसने बताया कि वहां पर दोनों किशोरों ने उसके साथ गंदी हरकतें कीं। बच्ची का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। मामले की जांच एसआई रोहिणी ठाकुर कर रही हैं।
विज्ञापन