{"_id":"90acedbeb833c466abe0ea38862f866c","slug":"three-teenagers-beats-up-hrtc-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से उतरकर बस ड्राइवर को दे दना दन...","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक से उतरकर बस ड्राइवर को दे दना दन...
बयूरो/ अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 11 Apr 2014 08:38 PM IST
विज्ञापन
एचआरटीसी हमीरपुर डिपो के एक चालक से तीन बाइक सवारों ने मारपीट की। पुलिस ने चालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार लालचंद निवासी चौकी, कनकरी ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह हमीरपुर एचआरटीसी डिपो में बतौर चालक कार्यरत है। 10 अप्रैल वीरवार को बस लेकर हमीरपुर से टिक्कर वाया लंबलू रूट पर गया था।
विज्ञापन
साथ में परिचालक सुरेंद्र कुमार था। जब वह दोसड़का से आगे बडू़ पेट्रोल पंप से थोड़ा पीछे पहुंचा तो एक मोटरसाइकिल सवार आया। मोटरसाइकिल पर तीन युवक सवार थे।
विज्ञापन
उन्होंने मोटरसाइकिल को बस के आगे खड़ा कर दिया। उसने बस से उतर कर मोटरसाइकिल को साइड में खड़ा करने को कहा।
इस पर उन्होंने लात घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान उसे चोटें आई हैं। एसपी वीना भारती का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।