हिमाचल में तीन सड़क हादसे, चार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला किन्नौर और सोलन में हुए तीन अलग अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई है। पहले हादसे में किन्नौर के पानवी से बटसेरी की ओर से जा रही एक मारुति कार शाम करीब आठ बजे गहरी खाई में गिर गई।
इससे दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पानवी से बटसेरी शादी में जा रही एक मारुति कार किगांव मोड़ पर जनकपुर के समीप गहरी खाई में गिर गई। इससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और लोग घायल हो गए।
मृतकों को सनम दोरजी (35) भील चंद (32) हैं। घायल शेर सिंह, (37) विजय चंद (63) और भीमसेन (35) हैं। ये पानवी के रहने वाले हैं। घटना के बारे में एसपी राहुल नाथ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके पर शवों को बरामद कर दिया गया है।
कार की टक्कर से वकील की मौत
वहीं, सोलन में भी देर शाम अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसा सोलन में तो दूसरा धर्मपुर के सुक्खी जोहड़ी में है। देर शाम जेबीटी रोड सोलन के पास कार चालक ने एक वकील को टक्कर मार दी जिससे मौत हो गई।
मृतक की पहचान 62 वर्षीय एडवोकेट प्रेम दत्त शर्मा जिला सिरमौर निवासी दाड़ो देवरिया के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि वकील अपने किसी रिश्तेदार के यहां आया था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एचपी 14 डी 1607 नंबर की ऑल्टो कार जेबीटी रोड पर गर्ल्स होस्टल की ओर से आई। एडवोकेट एक पैराफिट पर बैठा था कि कार अनियंत्रित होकर पैराफिट से जा टकराई जिससे बुजुर्ग करीब 20 फीट डंगे से नीचे जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घायल को सोलन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
पंजाब रोडवेज की बस ने रौंदा युवक, मौत
वहीं, धर्मपुर के सुक्खी जोहड़ी में पंजाब रोडवेज और बाइक की टक्कर में उस पर सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई। दोनों को 108 एंबुलेंस की मदद से पीजीआई के लिए रवाना किया गया, लेकिन एक युवक ने परवाणू के समीप दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
बस शिमला से लुधियाणा जा रही थी जिसमें 48 लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। देर शाम इस हादसे के बाद सवारिया चंडीगढ़ तक किसी अन्य बस से गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय संजीव कुमार गांव पांजला बैजनाथ कांगड़ा और 30 साल का राकेश मैक्सिमा फैक्ट्री के कर्मचारी हैं। दोनों छुट्टी के बाद बाइक से अपने क्वार्टर कंडा जा रहे थे। अचानक बस से जा टकराए।