फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three girl died in hamirpur

दवाई समझकर निगल लिया जहर, तीन की मौत

Thu, 05 Jun 2014 09:47 PM IST
Updated Thu, 05 Jun 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
Three girl died in hamirpur

जिले में दो युवतियों की जहरीली दवाई निगलने से मौत हुई है जबकि एक ने फंदा लगाकर जान दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बणी रोपा की नाबालिग युवती ने जहरीली दवाई निगल ली। युवती की मां ने बताया कि बेटी को पेट गैस की बीमारी थी। उसका इलाज चल रहा था।

वीरवार सुबह उसने गलती से जहरीली दवाई पी ली। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं भोरंज क्षेत्र के गांव महल में भी एक नाबालिग युवती ने फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार देर रात 12 बजे पुलिस को सूचना मिली। आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन

किस वजह से ही आत्महत्या?

Three girl died in hamirpur

सदर थाना के अंतर्गत ताल में भी 20 वर्षीय युवती की जहरीली दवाई निगलने से मौत हो गई है। जहरीली दवाई निगलने के कारणों का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।

नेहा पटियाल जब दो साल की थी तो रणवीर सिंह ने उसे गोद लिया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

एसपी अजय बौद्ध ने बताया कि तीनों शवों का क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा लिया है। इसके बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस तीनों मामलों की छानबीन कर रही है। जल्द ही मामलों की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

ट्रक ने नौ साल की बच्ची को कुचला

Three girl died in hamirpur

भुड्ड के समीप अपनी मां के साथ सब्जी लेने बाजार आई नौ वर्षीय बच्ची को ट्रक ने कुचल दिया। बैक करते समय बच्ची ट्रक की चपेट में आ गई। घायलावस्था में ट्रक चालक ने बच्ची को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन अस्पताल में नन्ही जान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। वीरवार देर शाम को नेशनल हाइवे हादसा हुआ।

पुलिस में दर्ज तहरीर में सहाना पत्नी नन्हे निवासी गांव दाईजां व डाकघर पासवा मुरादाबाद (यूपी) ने बताया कि वह शाम करीब 5:30 बजे भुड्ड बाजार में अपनी पुत्री अफसाना के साथ सब्जियां खरीदने आई।

विज्ञापन

अस्पताल में दम तोड़ दिया

Three girl died in hamirpur

इसी दौरान एक ट्रक चालक ने वाहन को चालू किया। वह सब्जियां खरीदने में व्यस्त थी। इसी दौरान अचानक चालक ट्रक को पीछे करने लगा। बच्ची ट्रक के नीचे कुचल गई। अफसाना हादसे में बुरी तरह से घायल हो गई।

ट्रक चालक ने तुरंत बच्ची को नालागढ़ अस्पताल उपचार के लिए लाया तो जरूर, लेकिन कुछ देर बाद वहां से निकल गया। इस दौरान उसकी मौत हो चुकी थी।

एसपी बद्दी एस अरुल कुमार ने कहा कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ भादसं 279, 304ए के तहत मामला दर्ज कर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवा देह परिजनों को सौंप दी है। आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed