{"_id":"e9f233eddef15a4f4dd6fac1b3ffa068","slug":"three-arrested-with-fake-currency-in-hamirpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दियोटसिद्ध में जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दियोटसिद्ध में जाली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बिझड़ी (हमीरपुर)
Updated Thu, 02 Apr 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में जाली नोटों के साथ तीन युवक धरे गए हैं। तीनों यहां एक दुकान में खरीदारी करने की फिराक में थे।
विज्ञापन
दुकानदार को संदेह हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों से दस हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। एक युवक पंजाब और दो बिहार के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक तीनों जाली नोट लेकर यहां पहुंचे थे। वीरवार को तीनों यहां एक दुकान में खरीदारी कर रहे थे। इस दौरान दुकानदार को नोट नकली होने का शक हुआ।
विज्ञापन
उसने पुलिस को सूचना दी। दियोटसिद्ध चौकी प्रभारी छोटे लाल टीम सहित मौके पर पहुंचे। आरोपियों की पहचान धीरज कुमार निवासी फिल्लौर पंजाब, दीपक कुमार और श्याम लाल जिला मतयार, बिहार के रूप में की गई है।
डीएसपी राजिंद्र सिंह जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।