{"_id":"5decf2818ebc3e1c0c082608","slug":"three-arrested-with-drugs-chitta-in-dohlunala-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"46 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिफ्तार, एक पर है हत्या का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
46 ग्राम चिट्टे के साथ तीन गिफ्तार, एक पर है हत्या का केस
Sun, 08 Dec 2019 06:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल थाना के तहत आने वाले डोहलूनाला में पुलिस ने एक कार से 46 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। पुलिस ने चिट्टे की इस खेप के साथ पंजाब में हत्या के मामले में शामिल आरोपी, नग्गर एरिया में मुख्य चिट्टा सप्लायर सहित तीन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। कार को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को पुलिस ने डोहलूनाला में टोल प्लाजा के पास नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस ने एचपी 05-1637 हुंडई ब्लैक ईऑन कार को तलाशी के लिए रोका। रजत वर्मा पुत्र राजेश कुमार निवासी गांव दवाड़ा, पतलीकूहल, चरनजीत सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी फेज एक गरा रोड, पुलिस स्टेशन डिवीजन नंबर 7, जालंधर, पंजाब और अर्चित सूद पुत्र सतीश कुमार सूद निवासी गांव शिम, पतलीकूहल से 46 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद की है।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ करने पर यह पाया गया कि इसमें अभियुक्त रजत पतलीकूहल और नग्गर क्षेत्र में चिट्टे का एक प्रमुख सप्लायर है। इस क्षेत्र में आरोपी चिट्टा सप्लाई कर रहा था। पुलिस आरोपी की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। अन्य आरोपी चरणजीत जालंधर में एक हत्या के मामले में शामिल था।
विज्ञापन
मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने डोहलूनाला टोल प्लाजा के पास एक कार से 46 ग्राम चिट्टा पकड़ा है। तीन आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। कहा कि नशे की सप्लाई में इस्तेमाल कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। आरोपियों से कड़ी पूछताछ चल रही है।