{"_id":"9673b77922225010b098b3aa196b2fb6","slug":"three-arrested-on-the-suspicion-of-illicit-money-a-sum-of-22-lakh-in-mandi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां से आए 22 लाख रुपये, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहां से आए 22 लाख रुपये, तीन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक मंडी
Updated Fri, 26 Dec 2014 09:28 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल के मंडी जिले में पुलसि थाना बल्ह के तहत नागचला में नाके के दौरान पुलिस ने एक गाड़ी से 22 लाख रुपये नकदी बरामद की है। गाड़ी में सवार तीन लोगों द्वारा पैसों को लेकर संतोषजनक उतर न देने पर पुलिस ने उन्हें नकदी सहित हिरासत में लिया है। इनकम टैक्स की छानबीन को लेकर पुलिस अब मामला आयकर विभाग सौंपेगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मुख्य आरक्षी गुलेरिया की अगुवाई में पुलिस जवान नागचला में नाका लगा कर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एचपी 22 टी 9193 कार को चेकिंग के लिए रोका गया। चेकिंग के दौरा कार में रखे एक बैग से 22 लाख रुपये नकदी बरामद की गई।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा कार में सवार आनंदपुर साहिब निवासी कृष्ण देव, अजय और देवेंद्र से रुपये संबंधी पूछताछ की, लेकिन उक्त लोग कोई संतोषजनक उतर नहीं दे पाए। जिस पर बल्ह पुलिस ने तीनों को नकदी सहित पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन
इधर, बल्ह पुलिस थाना प्रभारी चेत सिंह भंगालिया ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यदि तीनों पैसों संबंधी सही जानकारी देते हैं और इनकम टैक्स देते हैं तो रुपये वापिस किए जा सकते हैं। आगामी कार्रवाई के लिए मामला इनकम टैक्स विभाग को सौंपा जाएगा।