{"_id":"5d6517d48ebc3e016b6adc7f","slug":"three-arrested-including-women-leaders-in-obscene-video-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपत्तिजनक वीडियो मामले में महिला नेता समेत तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आपत्तिजनक वीडियो मामले में महिला नेता समेत तीन गिरफ्तार
Tue, 27 Aug 2019 05:15 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Aug 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक महीना पहले कुल्लू से वायरल हुए अश्लील वीडियो प्रकरण में पुलिस ने महिला नेता और दंपती को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वीडियो बनाने, आपस में शेयर करने और फिर सार्वजनिक करने के जुर्म में शिकायतकर्ता पीड़िता, वीडियो में नजर आने वाले शख्स और उसकी पत्नी पर कार्रवाई की है। कुल्लू पुलिस की कार्रवाई के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में है।
विज्ञापन
कुल्लू पुलिस ने मंगलवार को फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर सभी मिटाए साक्ष्यों को रिकवर करके और मौजूदा विश्लेषण के बाद उसमें संलिप्त तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि बंजार की एक महिला नेता और युवा मोर्चा सदस्य का एक माह पहले सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के दूसरे ही दिन इसका ऑडियो भी सामने आया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: युवक की तेजधार हथियार से हत्या करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस के सामने उगले कई राज
विज्ञापन
कुल्लू पुलिस ने कुछ दिन पूर्व ही मंडी जिले के दो लोगों को अश्लील वीडियो व्हाट्सऐप पर शेयर करने और फेसबुक पर अपलोड करने पर गिरफ्तार किया था। पुलिस ने अश्लील वीडियो को सार्वजनिक करने पर दस लोगों को नामजद किया था। एसपी गौरव सिंह ने अश्लील वायरल वीडियो मामले में फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है।