फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Three accused arrest in theft case at Chintpurni Temple Una.

मंदिर में श्रद्धालुओं की जेबें काट रहे थे शातिर, पकड़े गए

Tue, 11 Oct 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 11 Oct 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
Three accused arrest in theft case at Chintpurni Temple Una.

प्रसिद्ध शक्तिपीठ चिंतपूर्णी में रविवार को मंदिर में श्रद्धालुओं की जेबें काटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। मंदिर में तैनात होमगार्ड जवानों की पैनी नजर से तीन जेबकतरों को दबोचा गया। जिनके पास से आधा दर्जन से ज्यादा महंगे मोबाइल, नकदी, जूतों के जोड़े, आम पापड़ के पैकेट सहित अन्य सामान बरामद हुआ है।

विज्ञापन


तीनों जेबकतरों को पकड़ने में मिली सफलता होमगार्ड जवानों एवं मंदिर प्रशासन की बड़ी कामयाबी बताई जा रही है। जेब कतरे मंदिर में करीब एक दर्जन के करीब श्रद्धालुओं को अपना निशाना बना चुके हैं। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर मंदिर के गर्भ ग्रह के नजदीक माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें लगी हुई थीं।
विज्ञापन


वहां पर एक संदिग्ध व्यक्ति ने कुर्ता पजामा डाले एक श्रद्धालु की जेब में हाथ डाल दिया, ऐसा करते हुए उसे मौके पर ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड के जवान हेमराज निवासी चंबा ने देख लिया और शक होने पर उक्त व्यक्ति को पकड़ा। शातिर से होमगार्ड के इंचार्ज रविंद्र सिंह, होमगार्ड हेमराज, केवल कृष्ण, जोगिंद्र सिंह, पकंज ने कड़ी पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि उसके दो साथी और भी हैं, जो आसपास ही कहीं पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया। जिसमें तीन लोगों की संदिग्ध गतिविधियां नजर आ रही थी। टीम ने तलाश कर उसके दो साथियों को भी बाजार में पकड़ लिया। आरोपियों के पास ने नौ महंगे मोबाइल, तीन हजार रुपये के करीब नकदी, दो जूतों के जोड़े, तीन पर्स, आठ आम पापड़ के पैकेट और अन्य सामान बरामद हुआ है।


पकड़े गए जेब कतरे लुधियाना पंजाब के रहने वाले है। जो कई दिनों से चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की जेबें काट रहे थे। कुछ दिन पूर्व जेबकतरों ने तहसीलदार की जेब पर भी हाथ साफ किया था। डीएसपी अंब जितेंद्र चौधरी ने बताया कि मंदिर में तीन जेबकतरों को पकड़ा गया है। जिनके पास से मोबाइल, नकदी और अन्य सामान बरामद हुआ है। तीनों आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed