फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   theft in Una Shiv Bari temple, four vicious captured in CCTV

ऊना के शिवबाड़ी मंदिर में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चार शातिर

Sat, 20 Jun 2020 05:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना)
अमर उजाला नेटवर्क, गगरेट (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 20 Jun 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
theft in Una Shiv Bari temple, four vicious captured in CCTV
सीसीटीवी में कैद हुए चार शातिर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के ऊना जिले के सुप्रसिद्ध प्राचीन द्रोण मंदिर शिवबाड़ी से शातिरों ने गल्ले ही चुरा लिए। मंदिर के कपाट बंद होने से गल्ले खाली थे। कुछ दिन पहले ही प्रशासन ने मंदिर के चढ़ावे की गिनती कर पैसा सरकारी खजाने में जमा करवा दिए थे। बाद में इन गल्लों को शिवबाड़ी के जंगल से बरामद कर लिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मंदिर में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली तो देखा कि चार लोग रात करीब दो बजे मंदिर परिसर में दाखिल हुए और मंदिर के गल्ले उठाकर ले गए। ये मंदिर सरकार द्वारा अधिकृत किया हुआ है और फिलहाल एक्स सर्विसमैन की ड्यूटी मंदिर सुरक्षा के लिए लगाई गई है। उस समय सुरक्षा कर्मी भी मंदिर परिसर के कमरे में ही था, लेकिन शातिरों के आने की भनक तक सुरक्षा कर्मी को नहीं लगी। सुबह सुरक्षा कर्मी जब मंदिर खोलने के लिए उठा तो मंदिर के गेट के ताले टूटे देख मामले की सूचना तुरंत प्रशासन को दी। 
विज्ञापन


उधर, मंदिर के पुजारी अजय शर्मा का कहना है कि मंदिर के चारों गल्ले जंगल से मिले हैं। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की बजह से मंदिर के गल्लों में पैसे नहीं थे, क्योंकि मंदिर बंद हैं। उधर, गगरेट थाना प्रभारी हरनाम सिंह का कहना है कि मंदिर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है  जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। तहसीलदार मनीष चौधरी का कहना है कि मंदिर के गल्ले के गायब होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि  मंदिर के सीसीटीवी में चार लोग कैद हुए हैं। पुलिस प्रशासन मामले की छानबीन कर रहा है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed