{"_id":"1e062d62b4fbd5814bb22df0f60ecfdd","slug":"theft-in-house-of-retired-ias-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर आईएएस के घर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर आईएएस के घर चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 07 Sep 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिज मैदान से सटे जोधा निवास स्थित रिटायर आईएएस बीडी थापर के मकान में शुक्रवार रात चोरी हो गई है। बुजुर्ग अफसर और और उनकी पत्नी इस दौरान घर पर ही सोए हुए थे। चोरों ने घर का शीशा हटा कर अंदर प्रवेश किया और कीमती सामान को ले उड़े।
विज्ञापन
शनिवार सुबह करीब पांच बजे जब दवाई खाने के लिए बीडी थापर उठे तो चोरी की घटना का पता चला। सदर पुलिस थाना मामले की जांच कर रहा है। शनिवार को पुलिस ने कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की है।
विज्ञापन
सदर पुलिस थाना में दर्ज मामले में रिटायर आईएएस ने बताया है कि चोर उनके घर से चांदी के दो गिलास, एक पुराना लैपटॉप, सीडी प्लेयर और रिटायरमेंट पर उन्हें मिले स्मृति चिन्ह को चुरा ले गए हैं। जिस कमरे में वह सोए हुए थे, उससे सटे कमरे में चोरी हुई।
विज्ञापन
शनिवार सुबह जब वह उठे तो घर पर कपड़े बिखरे हुए थे और कीमती सामान गायब था। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस ने मौके पर जाकर पड़ताल की। पुलिस अधीक्षक डीडब्ल्यू नेगी ने बताया है कि पुलिस जांच में जुटी है।
वहीं बालूगंज के तहत शनिवार को चौड़ा मैदान में राज्य संग्रहालय के पास शिक्षा विभाग में कार्यरत दंपति के घर में भी चोरी हुई है। चोर घर का कुंडा तोड़कर करीब डेढ़ लाख के सोने के गहने, मोबाइल फोन और टैबलेट चुरा ले गए हैं।
दंपति इस दौरान आफिस गए हुए थे। पति नरेंद्र शिक्षा निदेशालय और पत्नी रीना आईटीआई शिमला में कार्यरत हैं।