फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   theft case at ratad devta temple.

रातड़ देवता मंदिर चोरी में सनसनीखेज खुलासा

Sat, 01 Nov 2014 10:43 AM IST
Updated Sat, 01 Nov 2014 10:43 AM IST
विज्ञापन
theft case at ratad devta temple.

शिमला के रातड़ देवता मंदिर से चोरी हुई मूर्ति अष्टधातु की नहीं है। मूर्ति की बरामदगी के बाद इसे फोरेंसिक लैब जांच को भेजा था। रिपोर्ट के मुताबिक मूर्ति में अष्टधातु के सभी तत्व नहीं हैं। मूर्ति के निर्माण में कांसा और टीन इस्तेमाल हुआ है।

विज्ञापन


इसी तरह मंदिर में मौजूद चार किलो की छड़ भी सोने की नहीं है। इसमें सोने का पानी चढ़ा है। यह छड़ चांदी की है। बताया जा रहा है कि यह छड़ दशकों से मंदिर में मौजूद है। अब तक इसे सोने की ही छड़ समझा जाता रहा है।
विज्ञापन


इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है चोरी के आरोपी भी पकड़े जा चुके हैं। इसकी पुष्टि एएसपी (सिटी) भजन देव नेगी ने की। पुलिस के मुताबिक चोर मंदिर में रखी मूर्ति और सोने चांदी को समेटकर चलते बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के लिए चुनी थी चुड़ैल वाली रात

theft case at ratad devta temple.

चुड़ैल की इस रात को सोने से पहले स्थानीय लोग घर में सरसों के दानों को फेंकते हैं। कोई भी रात के समय घर से बाहर नहीं निकलता। मान्यता है कि ऐसा करने से बुरी आत्मा का साया घर पर नहीं पड़ता।

लोगों की इसी आस्था का फायदा उठाते हुए चोरों ने आसानी से प्राचीन मंदिर के अमूल्य आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। मंदिर से कुछ दूर मूर्ति पुलिस ने जंगल से बरामद कर ली थी। यह मूर्ति अष्टधातु की बताई जा रही थी लेकिन जांच में साफ हो गया यह भी अष्टधातु की नहीं है।

चोर पैदल ही यहां से फरार हुए क्योंकि जंगल में देवता की मूर्ति को उन्होंने तोड़ कर फेंका था। इसके बाद पुलिस ने जांचकर चोरों से पकड़ी सामग्री को जांच के लिए लैब में भेजा था। वहीं चोर अब पुलिस के शिकंजे में हैं। इस गिरोह ने 80 से ज्यादा मंदिरों में चोरी की बात स्वीकार की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed