हद है, बच्चों का खाना तक ले गए चोर
यह सारा अनाज स्कूल के रसोई घर में रखा था जिस पर ताला लगा हुआ था। शातिरों ने इस ताले को तोड़ दिया और अंदर रखा सारा सामान गायब कर दिया। अगले दिन जब स्कूल खुला तो पता चला कि राशन गायब है।
पुलिस के अनुसार चोरी किया गया राशन करीब दस हजार रुपए का है। फिलहाल केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।