{"_id":"589d9c22a514e49509b32689d85b3654","slug":"theft-case-at-dhali-chini-bangla","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार की आधी दुकानों में चोरी कर गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाजार की आधी दुकानों में चोरी कर गए बदमाश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 01 Jun 2014 08:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढली थाना के तहत चीनी बंगला में शुक्रवार देर रात शातिरों ने पांच दुकानों में सेंधमारी की। बाजार में कुल दस दुकानें हैं जिनमें से आधी दुकानों पर सेंधमारी की गई।
विज्ञापन
दो दुकानों में चोरों के हाथ कुछ नहीं लगा। मगर करियाने की दुकान समेत तीन दुकानों से 60 हजार की नकदी और कपड़े चोरी हुए हैं।
करियाने की दुकान कृष्णचंद की है। शातिरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखी नकदी साफ कर दी। वहीं, साथ लगती नरेंद्र ठाकुर की रेडीमेड कपड़ों की शॉप से भी 18 हजार की नकदी और 10 ट्रैक सूट चोरी कर लिए।
विज्ञापन
साथ लगती वाइन शॉप का भी ताला तोड़ा गया है। इसमें से कुछ शराब की बोतलें गायब बताई जा रही हैं। पुलिस के अनुसार बाकी दो दुकानों के सेंट्रल लॉक भी तोड़ने की कोशिश की गई लेकिन यहां से चोर कुछ नहीं ले जा पाए।
विज्ञापन
सुबह चला चोरी का पता
सुबह के समय जब दुकानदार मौके पर पहुंचे तो दुकानों के ताले टूटे देखकर दंग रह गए। बाद में पता चला कि पांच दुकानों में चोरों ने सेंध लगा दी है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर का कहना है कि वारदात के पीछे किसी गिरोह का हाथ लग रहा है। जल्द ही केस सुलझा लिया जाएगा।