{"_id":"30d45b3d733c81748268e3bd5d0f828f","slug":"theft-case-at-bcs-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े लाखों के जेवर साफ कर गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े लाखों के जेवर साफ कर गए बदमाश
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 30 May 2014 09:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के बीसीएस से सटे विजयनगर में बुधवार दोपहर कुछ बदमाशों ने एक घर में सेंधमारी कर लाखों रुपये के गहने व कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
घर का ताला तोड़कर चोर अलमारियों में रखे करीब चार लाख के गहने ले गए हैं। यह मकान सविता शर्मा का है जो मैहली स्थित बेल्स इंस्टीट्यूट में नौकरी करती हैं।
विज्ञापन
सविता सुबह साढ़े आठ बजे ड्यूटी पर चली गई। इसी बीच चोरों ने ताला तोड़कर दो कमरों में रखे गहने चुरा लिए। शाम को जब सविता घर पहुंची तो चोरी का पता चला।
न्यू शिमला पुलिस थाना में सविता ने बताया है कि चोर सोने की दो चूड़ियां, एक मंगलसूत्र, सोने की तीन अंगूठियां, चांदी की तीन मूर्तियां, एक जोड़ी चांदी की पायल, सात हजार नकद, 40 हजार रुपये का कैमरा, एक मोबाइल और करीब 20 हजार रुपये के लेडिज सूट ले गए हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके से फिंगर प्रिंट्स भी लिए गए हैं।