{"_id":"56f9f7684f1c1b6521f003a3","slug":"theft-at-computer-showroom-at-bcs-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शोरूम में सेंधमारी, लाखों का सामान उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर शोरूम में सेंधमारी, लाखों का सामान उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 30 Mar 2016 08:38 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर और मोबाइल शोरूम में सेंधमारी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए शातिर लाखों का सामान ले उड़े हैं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के बीसीएस स्थित कंप्यूटर और मोबाइल शोरूम में सेंधमारी की बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए शातिर लाखों का सामान ले उड़े हैं। शनिवार देर रात शोरूम की दीवार तोड़कर शातिर अंदर घुसे और कंप्यूटर, मोबाइल और दूसरा सामान लेकर फुर्र हो गए।
विज्ञापन
शोरूम के मालिक को सुबह वारदात का पता चला। शिकायत के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने दुकान मालिक रविद्रं ठाकुर की शिकायत पर रविवार को चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर शातिर बीसीएस स्थित रविंद्र ठाकुर के कंप्यूटर और मोबाइल शोरूम की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और यहां से कंप्यूटर, मोबाइल सहित अन्य सामान उड़ा ले गए। सुबह रविंद्र दुकान पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। अभी तक शातिरों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन