फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   two person died in bus accident at nalagarh

मातम में बदल गया शादी का जश्न

Thu, 03 Jul 2014 08:13 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Thu, 03 Jul 2014 08:13 AM IST
विज्ञापन
two person died in bus accident at nalagarh

हिमाचल के जिला सोलन के नालागढ़ उपमंडल के पहाड़ी क्षेत्र सुन्ना में बारात लेकर पहुंची बस ने बैक करते समय दो बारातियों को कुचल दिया। हादसे में एक की जहां मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ा।

विज्ञापन


बस बुधवार सुबह सौड़ा गांव से सुन्ना बारात लेकर पहुंची थी। बारातियों को उतारने के बाद चालक बस को साइड लगाने के लिए बैक कर रहा था, जैसे ही बस पीछे होने लगी वहां मौजूद दो बाराती इसके नीचे आ गए।
विज्ञापन


हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। हादसा बुधवार सुबह करीब सात बजे का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में बदला जश्न का माहौल

two person died in bus accident at nalagarh

हादसे के बाद शादी के जश्न का माहौल मातम में बदल गया। विवाह का जश्न फीका पड़ गया। कुछ लोग जहां बारात लेकर पहुंचे। वहीं कुछ बारात में आए लोग शवयात्रा में शामिल हुए। पुलिस के मुताबिक बस बारातियों को लेकर सौड़ा गांव से लेकर आई थी, जिन्हें उन्हें सुन्ना में छोड़ा।

बाराती बस से उतर गए तो चालक ने बस को मोड़ा और किनारे में लगाने लगा। इसी दौरान दुर्गा राम निवासी गांव मंझियारी डाकघर, भिंयूखरी तहसील नालागढ़ और वीजा राम निवासी सेरला, डाकघर गोयला नालागढ़ इसकी चपेट में आ गए।

दुर्गा राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वीजाराम को अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने भ्‍ाी दम ताेड़ ‌दिया। एसपी अरुल कुमार ने बताया कि चालक मेहर चंद को गिरफ्तार कर लिया है। शवों के पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed