फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The main accused in crores of SMS fraud case arrested in una himachal

करोड़ों की एसएमएस ठगी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Thu, 05 Sep 2019 08:06 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Sep 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
The main accused in crores of SMS fraud case arrested in una himachal
- फोटो : अमर उजाला

एसएमएस कर घर बैठे हर माह एक आईडी पर पांच हजार कमाने का झांसा देकर हिमाचल के ऊना जिले में सैकड़ों लोगों से करोड़ों की ठगी करने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने एक साल बाद गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस की टीम ने सर्विलेंस के आधार पर मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ मोहित को हरियाणा के मुरथल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक फार्च्यूनर गाड़ी और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। आरोपी के फोन से ठगी से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन


इससे पहले पुलिस ने ठगी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ठीक एक साल बाद पुलिस ने ठगी मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।गौरतलब है कि करीब दो साल पहले ऊना में इंडिया एडवटाइजमेंट सर्विस के नाम से एक कंपनी शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को एंड्राइड एप्प के जरिए एसएमएस भेजकर पैसे कमाने का लालच दिया गया। ऊना ही नहीं बल्कि हिमाचल, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों के हजारों लोगों ने कंपनी के झांसे में आकर करोड़ों रुपये की कमाई उक्त कंपनी पर लुटा दी।

लोगों को ठगी का पता तब चला जब चार सितंबर 2018 को कंपनी ऊना का  कार्यालय बंद करके फरार हो गई। इसके बाद ऊना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंपनी से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया था।

कंपनी के एमडी और मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ मोहित ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली। पुलिस ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा और हाईकोर्ट ने प्रवीण की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

आज अदालत में करेंगे पेश : विनोद धीमान 

जमानत याचिका खारिज होने के बाद से ही आरोपी अंडरग्राउंड रहा। उसकी तलाश में ऊना पुलिस ने कई राज्यों में दबिश दी, लेकिन हर बार खाली हाथ ही लौटना पड़ा।

पुलिस ने एक साल बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हरियाणा के मुरथल में दबिश देकर मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। इस बारे में एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी प्रवीण उर्फ मोहित को गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी से एक फार्च्यूनर गाड़ी और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। एएसपी ने बताया कि ठगी मामले के मुख्य आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed