फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The firing of liquor mafia naked, people fear

बेखौफ शराब माफिया ने की फायरिंग, लोगों में खौफ

Sun, 31 Aug 2014 03:53 PM IST
Updated Sun, 31 Aug 2014 03:53 PM IST
विज्ञापन
The firing of liquor mafia naked, people fear

सिरमौर जिला के थाना क्षेत्र कालाअंब के तहत हिमाचल-हरियाणा सीमा पर शराब माफिया ने मीरपुर कोटला गांव में रास्ते के लिए जमीन न देने पर हवा में छह राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


घबराए ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कालाअंब थाने में दी है, लेकिन कार्रवाई न होने पर सीधे पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मीरपुर कोटला गांव निवासी ज्ञान सिंह की जमीन के साथ शराब का ठेका है। शराब माफिया हरियाणा एवं हिमाचल दोनों राज्यों में कारोबार करते हैं।
विज्ञापन

ठेके लिए निजी जमीन से चाहते थे रास्ता

The firing of liquor mafia naked, people fear

ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि माफिया ग्रामीण ज्ञान सिंह की जमीन से ठेके के लिए पीछे से रास्ता एवं गेट निकालना चाहते हैं। इसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। शनिवार को पहले शराब माफिया दो दर्जन वाहनों में भरकर आए और ग्रामीणों को जमीन देने को लेकर धमकाने लगे।

जब ग्रामीण नहीं माने तो उन्होंने शाम के समय हवा में छह राउंड फायरिंग की। इससे ग्रामीण सहमे हुए हैं। एएसपी एनएस नेगी ने बताया कि वह टीम के साथ मौके पर जा रहे हैं। कुछ लोगों द्वारा हवा में फायरिंग की जानकारी मिली है। ग्रामीणों के बयान लिए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed