{"_id":"3d55e1dd552b9ccf2817c5ec7e0688eb","slug":"the-department-has-suspended-the-teacher-accused-of-misconduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचारी शिक्षक के खिलाफ विभाग ने की बड़ी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचारी शिक्षक के खिलाफ विभाग ने की बड़ी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो/ सिरमौर
Updated Sun, 07 Sep 2014 03:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरमौर जिला के कालाअंब थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिलोकपुर सीनियर सैकेंडरी स्कूल के दुराचार मामले में गिरफ्तार भाषा अध्यापक अवतार सिंह को विभाग ने सस्पेंड कर कर दिया है।
विज्ञापन
विदित रहे की आरोपी अध्यापक ने स्कूल की नौंवी कक्षा की नाबालिग छात्रा को दुराचार किया। पुलिस ने छात्रों की शिकायत पर मामला दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
दुराचार का आरोपी शिक्षक शुक्रवार को पुलिस के हत्थे चढ़ा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
डीएसपी (मुख्यालय) मनमोहन सिंह ने कहा कि पुलिस आरोपी शिक्षक को पकड़ने के लिए कई टुकड़ियां कालाअंब एवं अन्य इलाकों में आरोपी की तलाश की। गिरफ्तार अध्यापक अवतार सिंह से पुलिस पूछताछ कर रही है। अवतार सिंह को सोमवार तक का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
उधर,प्रारंभिक जिला शिक्षा उपनिदेशक विजय प्रकाश अवस्थी ने कहा कि गिरफ्तार शिक्षक को सस्पेंड किया गया है। इससे पूर्व शिक्षा उपनिदेशक ने शनिवार को सीनियर सैकेंडरी स्कूल कालाअंब का दौरा किया और विद्यालय प्रशासन से आरोपी शिक्षक की रिपोर्ट तलब करने के आदेश दिए।
आशा है कि सोमवार को विद्यालय प्रशासन शिक्षक की रिपोर्ट विभाग को सौंप देगा। आरोपी शिक्षक के गिरफ्तार होने एवं तीन दिन के पुलिस रिमांड के बाद स्वत ही विभाग को सरकारी कर्मचारी होने के कारण नियमानुयार सस्पेंड करना होता है।
ऐसा मामला, जहां शिक्षक पर नाबालिग से दुराचार का संगीन मामला दर्ज हो तो विभाग कोताही बरतने की मूड़ में नहीं है।