नेता की अश्लील सीडी, दिल्ली पुलिस खोलेगी परतें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल कांग्रेसी नेता की तथाकथित अश्लील सीडी से जुड़ा मामला फिर से चर्चा में आ गया। शुक्रवार को दिल्ली पुलिस की टीम शिकायतकर्ता की गिरफ्तारी के लिए मंडी पहुंची।
मेडिकल जांच में अनफिट होने पर शिकायतकर्ता को दिल्ली पुलिस ने 14 जुलाई को दिल्ली में जांच में शामिल होने का समय दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल लोकसभा उपचुनाव के दौरान ही एक नेता ही कथित अश्लील सीडी का मामला सामने आया था।
इस केस में मंडी के शिकायतकर्ता हेम सिंह की शिकायत पर प्रदेश सीआईडी ने दिल्ली के एक डाक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
आरोपी डाक्टर ने किया सरेंडर
वीरवार को दिल्ली के डाक्टर ने अपने वकीलों के साथ मंडी पहुंच कर अदालत में सरेंडर किया। बाद में सीआईडी की टीम उन्हें शिमला ले गई। यह मामला सीआईडी थाना शिमला में दर्ज है। न्यायालय से अंतरिम जमानत मिलने के साथ ही अदालत ने उन्हें इस मामले में जांच में सहयोग देने को कहा।
शुक्रवार को मंडी शहर में उस समय हलचल मच गई जब इस मामले में सबसे पहले शिकायतकर्ता हेम सिंह ठाकुर को दिल्ली पुलिस की एक टीम गिरफ्तार करने पहुंच गई।
दिल्ली पुलिस की टीम ने हेम सिंह ठाकुर हिरासत में लिया और यात्रा वारंट पर उन्हें दिल्ली ले जाने से पहले जोनल अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया।
अनफिट होने अस्पताल में हुआ हंगामा
मंडी के जोनल अस्पताल में डाक्टरों ने अपनी जांच रिपोर्ट में पता चला है कि हेम सिंह ठाकुर अभी बीमार हैं और ऐसे में वह सफर करने के लिए फिट नहीं है। जोनल अस्पताल में चैकअप के बाद उनकी बिगड़ती हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर रहे हैं।
वहीं दिल्ली पुलिस उन्हें अपने साथ दिल्ली ले जाना चाहती थी। इस पूरे मामले पर काफी देर तक हंगामा भी खड़ा हो गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।
इसके बाद सिटी पुलिस हेम सिंह ठाकुर को अपने साथ चौकी ले आई। इस मामले को लेकर मंडी में पूरा दिन पर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
14 जुलाई को दिल्ली में बुलाया
बाद में दिल्ली पुलिस ने हेम सिंह ठाकुर की अपने ही स्तर पर जमानत लेते हुए उन्हें 14 जुलाई को दिल्ली आकर जांच में शामिल होने के लिए कहा।
सूत्रों के अनुसार अश्लील मामले में कथित आरोपी डाक्टर ने भी शिकायतकर्ता हेम सिंह ठाकुर के खिलाफ दिल्ली के तिलकनगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
पुलिस ने यह मामला 156 (3) के तहत अदालत के आदेश पर दर्ज किया है। इस बारे में पुलिस अधीक्षक मंडी मोहित चावला ने दिल्ली पुलिस टीम मंडी आने की पुष्टि करते हुए कहा कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस आई थी और उनके आने की एंट्री की गई। मामला क्या था इस बारे में दिल्ली पुलिस ही बता पाएगी।