{"_id":"5ec661d88ebc3e90602abc57","slug":"the-bull-hit-woman-while-sitting-in-the-courtyard-of-the-house-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के आंगन में बैठी महिला को बैल ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
घर के आंगन में बैठी महिला को बैल ने मारी टक्कर, मौत
Thu, 21 May 2020 04:51 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 May 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के भौर गांव में घर के आंगन में बैठी वृद्ध महिला की बैल के हमले से मौत हो गई है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। रामप्यारी (70) सुबह करीब सात बजे अपने घर के आंगन में बैठी हुई थी। इसी दौरान वहां पर एक बैल आ गया और उसने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। चीख पुकार सुन परिजन बाहर निकले और उन्होंने बैल को खदेड़ा।
विज्ञापन
करीब 11 बजे महिला की तबीयत अधिक खराब हो गई। देखते ही देखते महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पंचायत प्रधान बिमला देवी मौके पर पहुंची और उन्होंने हल्का पटवारी को सूचना दी। इसके बाद थाना सुंदरनगर में भी घटना की सूचना दी। पुलिस दल ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पंचायत प्रधान बिमला देवी ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को उचित राहत राशि प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन