{"_id":"5eb044f94e5c7b2bfd7f345c","slug":"team-attacked-for-questioning-in-illegal-felling-case-case-against-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कटान मामले में पूछताछ को गई टीम पर हमला, 10 के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अवैध कटान मामले में पूछताछ को गई टीम पर हमला, 10 के खिलाफ केस
Mon, 04 May 2020 10:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 04 May 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
बर्फबारी में गिरे पेड़ों को काट कर घर निर्माण में इस्तेमाल करने और अन्य लकड़ी को जंगल में छिपाने के मामले की छानबीन के लिए पहुंची वन विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। हमले में ग्रामीणों ने एक मजदूर के कपड़े फाड़ दिए और उसे चोटें आई हैं। घायल मजदूर का पुलिस निगरानी में मेडिकल कॉलेज चंबा में मेडिकल करवाने के करवाने के बाद पुलिस थाना चंबा में तीन महिलाओं सहित सात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को दिए अपने बयान में वन रक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एक मई को वह अपनी बीट मैहला में गश्त पर था तो ककेरी गांव पहुंचने पर उन्होंने देखा की सनी ने अपने घर के निर्माण के लिए ताजी कटी हुई लकड़ी का इस्तेमाल किया है। जिसकी पूछताछ करने पर कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। अगले दिन वन रक्षक चार-पांच मजदूरों को लेकर मौके पर निरीक्षण करने के लिए पहुंचा।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान पाया कि भारी बर्फबारी के कारण विभिन्न प्रजातियों के कुछ पेड़ के गिर गए थे। इन पेड़ों के कुछ हिस्से झाड़ियों के नीचे छिपाए गए हुए हैं। जब वह पेड़ के हिस्सों की माप कर रहे थे तो उसी समय आरोपी सनी के साथ अन्य नौ लोग मौके पर पहुंचे और उनके कार्य में बाधा उत्पन्न की। साथ ही उन्होंने दुर्व्यवहार किया और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
जिससे एक मजदूर के कपड़े ग्रामीणों ने फाड़ दिए साथ ही उसे भी घायल कर दिया। कहा कि इस बारे उन्होंने अपने आलाधिकारियों को सूचित किया। साथ ही पुलिस थाना चंबा में शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि वन रक्षक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।