निजी स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़, शिक्षक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददाहू क्षेत्र में चल रहे एक निजी स्कूल की छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार निजी स्कूल के शारीरिक शिक्षक ने ट्यूशन के दौरान छात्रा से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें कीं।
आरोपी शिक्षक छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था
हालांकि, मामला 2017 का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। इस दौरान कई बार आरोपी ने छात्रा से छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है कि शिक्षक छात्रा को स्कूल में अच्छे नंबर से पास करने का प्रलोभन भी देता था।
साथ ही यदि किसी को भी यह बात बताई तो फेल करने की धमकी भी देता रहा। छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने यह बात अपनी माता को बताई। पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला पुलिस थाना में आरोपी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया। मामले की पुष्टि डीएसपी हेडक्वार्टर बबीता राणा ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन का रिमांड मिला है।