फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   swindle of lacs in the name of sending abroad.

OMG! विदेश भेजने के नाम पर ऐसी ठगी

Tue, 31 Mar 2015 10:01 PM IST
Updated Tue, 31 Mar 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
swindle of lacs in the name of sending abroad.

हिमाचल में भी अब विदेश भेजने के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है। एक के बाद एक ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला कांगड़ा जिले का है। वरिंद्र सिंह निवासी लंज ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर एजेंटों के माध्यम से ठगी हो रही है। उन्हें स्थानीय एक युवक के माध्यम से चंडीगढ़ के मलोआ में स्थित एजेंसी कलगीघर ट्रेड सेंटर के जरिये इराक भेजा गया।

विज्ञापन


इस पर एक लाख साठ हजार रुपये लिए और जाली वीजे पर 13 मार्च 2011 को इराक भेज दिया। इराक में 11 लोगों को वहां की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सेंटर के माध्यम से मुहैया करवाया गया वीजा नकली निकला। 3 हजार डॉलर का जुर्माना भी किया गया, जो करीब डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन

मिल रहीं जान से मारने की धमकियां

swindle of lacs in the name of sending abroad.

वरिंद्र सिंह ने बताया कि अमेरिकन आर्मी ने भी उन्हें प्रमाण पत्र दिया कि भारत जाकर आप उक्त जाली वीजा देने वाले के विरुद्ध कार्रवाई करें। उनके साथ कांगड़ा के ज्वालाजी का भी एक युवक ठगी का शिकार हुआ है। वे नौ माह बाद अपने देश पहुंचे। उक्त व्यक्ति से चंडीगढ़ में मिलने के बाद पचास हजार रुपये का चेक भी दिया।

लेकिन यह चेक 21 मई 2012 को कैंसिल हो गया। अब उसे जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि इसे लेकर एसपी कांगड़ा को भी शिकायत पत्र सौंप चुके हैं। इसमें कार्रवाई की मांग की गई। उधर, एएसपी डा. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस मामले में निष्पक्ष जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed