{"_id":"60f1a5ca8ebc3ecca53d4dcf","slug":"surveyor-of-soil-conservation-department-suspended-for-taking-bribe-of-10-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: 10 हजार रुपये घूस लेने वाला मृदा संरक्षण विभाग का सर्वेयर निलंबित","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शिमला: 10 हजार रुपये घूस लेने वाला मृदा संरक्षण विभाग का सर्वेयर निलंबित
Fri, 16 Jul 2021 08:59 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 16 Jul 2021 08:59 PM IST
सार
उल्लेखनीय है कि स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने गत मंगलवार को उपमंडल मृदा संरक्षण कार्यालय शिमला के सर्वेयर लायक राम को दस हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सस्पेंड(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने दस हजार रुपये घूस लेने के आरोपी मृदा संरक्षण विभाग के सर्वेयर को निलंबित कर दिया है। शुक्रवार को कृषि निदेशक आरके पुर्थी ने निलंबन आदेश जारी कर दिए हैं। उक्त सर्वेयर का मुख्यालय उप निदेशक सोलन के दफ्तर में तय किया गया है। उल्लेखनीय है कि स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने गत मंगलवार को उपमंडल मृदा संरक्षण कार्यालय शिमला के सर्वेयर लायक राम को दस हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
घणाहट्टी में ब्यूरो ने आरोपी को रंगे हाथ घूस लेते दबोचा था। लायक राम पर आरोप है कि वह कृषि विभाग की ओर से बनाए गए सिंचाई टैंक के सर्वे के नाम पर कमीशन के तौर पर पैसा ले रहा था। सात लाख की लागत से बने इस सिंचाई टैंक के लिए शिकायतकर्ता को तीन लाख 28 हजार रुपये जारी किए गए थे। बाकी की रकम कृषि विभाग ने खर्च की थी। गिरफ्तारी के बाद लायक राम के खिलाफ 7 पीसी एक्ट के तहत विजिलेंस के शिमला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन