{"_id":"5d6e7ea98ebc3e93d33e50c5","slug":"superintendent-of-himachal-secretariat-committed-suicide-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सचिवालय के अधीक्षक ने शिमला में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हिमाचल सचिवालय के अधीक्षक ने शिमला में फंदा लगाकर दी जान
Tue, 03 Sep 2019 08:24 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Sep 2019 08:24 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सचिवालय के एक अधिकारी ने मंगलवार को अपने फ्लैट में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सुरेश वर्मा निवासी विकासनगर जिला शिमला सचिवालय में अधीक्षक के पद पर तैनात थे। वह अपने परिवार के साथ यहां रह रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने अपने फ्लैट की छत पर कुंडे में फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि यह कुछ समय से तनाव में थे और मंगलवार को कार्यालय भी नहीं पहुंचे थे। एएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि इस संदर्भ में छोटा शिमला थाने में मुकदमा दर्जकर छानबीन शुरू की जा रही है।
विज्ञापन