फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sumo falls into ditch, 3 tourists died

सूमो खाई में गिरी, 3 पर्यटकों की मौत

Sun, 29 Jun 2014 08:37 PM IST
Updated Sun, 29 Jun 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
Sumo falls into ditch, 3 tourists died

सोलन के बड़ोग के पास देर रात हादसा, पटियाला से घूमने आए थे सभी शनिवार देर रात नौ बजे शिमला-कालका एनएच पर बड़ोग के पास एक सूमो के खाई में गिरने से तीन सैलानियों की मौत हो गई। जबकि एक घायल बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वाहन में कुछ और लोगों के फंसे होने की संभावना है। सभी पटियाला से सोलन घूमने आए थे और हादसा उस समय हुआ जब सभी सैलानी वापस घर लौट रहे थे।

हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार पंजाब के पटियाला के रहने वाले सोलन घूमने आए थे। वापसी के वक्त बड़ोग के पास सूमो अनियंत्रित होकर 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

अस्पताल में तोड़ा दम

Sumo falls into ditch, 3 tourists died

हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीन घायलों को खाई से निकालकर सोलन अस्प्ताल पहुंचाया गया। यहां दोनों ने दम तोड़ दिया।

एक की पहचान अमर जीत सिंह के रुप में हुई है। जो राजस्व विभाग में पटवारी बताया जा रहा है। वहीं दूसरे की शिनाख्त शरदजीत के रुप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीसरा शख्स दुर्घटनाग्रस्त वाहन से कुछ दूर पड़ा मिला। उसकी पहचान  सुखदेव राम (52) निवासी जोड़िया पटियाला के रुप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है और घायल के बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिरकार हादसे की क्या वजह रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed