फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide in kangra Himachal.

पिता की मौत से सदमे में था, उठाया खौफनाक कदम

Sat, 29 Aug 2015 10:00 PM IST
Updated Sat, 29 Aug 2015 10:00 PM IST
विज्ञापन
suicide in kangra Himachal.

पिता का देहांत होने के बाद शिकारा सिंह (27) काफी परेशान रहने लगा था। देर रात शिकारा ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली। मामला हिमाचल के कांगड़ा जिले का है। छन्नी बेली गांव में युवक ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन


युवक शिकारा सिंह (27) पुत्र स्वर्गीय दलवीर सिंह गांव छन्नी बेली का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शिकारा सिंह खाना बनाने की बात कहकर घर से निकला था।

विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला शव

suicide in kangra Himachal.

काफी देर तक घर न लौटने पर उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। इसी दौरान घर के पास एक नाले में उसका पेड़ से लटका शव देखा। इसके बाद परिजनों ने डमटाल पुलिस चौकी को सूचित किया। डमटाल पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने युवक के शव को पेड़ से नीचे उतारा और घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्रित किए। इंदौरा थाना प्रभारी तिलक राज ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि युवक के पिता का कुछ समय पहले देहांत हो गया था। पिता की मृत्यु के बाद से ही शिकारा सिंह परेशान रहने लगा था। पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पेड़ से लटका मिला नेपाली का शव

suicide in kangra Himachal.

टापरी (किन्नौर)। टापरी पुलिस चौकी के तहत प्राथमिक पाठशाला टापरी के नजदीक जंगल में नेपाली का पेड़ से लटका शव मिला है। पुलिस चौकी टापरी से मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान टेक बहादुर पुत्र कल बहादुर उम्र 25 वर्ष मूल निवासी रुकिया वार्ड नंबर 5 तहसील जजरकल आंचल बेरी नेपाल के रूप में हुई है।

घटना की सूचना नेपाली मूल की महिला ने टापरी पुलिस को दी। शव के पेड़ से लटके होने की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी टापरी मदन लाल की अगुवाई में पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएचसी टापरी लाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

युवक उरनी में दिहाड़ी पर काम करता था। एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में फंदे से लटकने से नेपाली की मौत हुई लग रही है। पुलिस ने मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed