{"_id":"d250b4fc2af4350aceec1a691212f337","slug":"suicide-case-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कट गई महिला, मगर कहां जा रही थी वो?","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कट गई महिला, मगर कहां जा रही थी वो?
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 06 May 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना के धुसाड़ा के पास एक महिला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार महिला का शव दो घंटे पटरी पर ही पड़ा रहा। इसे किसी ने नहीं उठाया। इसी बीच दूसरी रेलगाड़ी भी शव के ऊपर से गुजर गई।
विज्ञापन
घटना पनोह रेलवे स्टेशन के पास हुई। महिला की मौत ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं। इसके पास से एक टार्च और पानी की बोतल भी मिली है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये तड़के सुबह यहां क्या कर रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह महिला मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे चुरडू से अंबाला जा रही ट्रेन के नीचे आ गई।
लोगों ने ऊना पुलिस और रेलवे पुलिस को भी सूचित किया लेकिन सवा दो घंटे तक कोई नहीं पहुंचा।
देरी से मौके पर पहुंची पुलिस
इसके बाद सुबह 8.20 बजे बरेली से अंब जाने वाली रेलगाड़ी भी शव के ऊपर से ही गुजर गई। बरेली-अंब रेलगाड़ी निकलने के बाद रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
इसके बाद शव को कब्जे में लेकर इसे पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया। पुलिस के अनुसार महिला की शिनाख्त 49 वर्षीय किरण पत्नी ओंकार सिंह निवासी गांव हंबोली के रूप में हुई है।
महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसका पता नहीं चल पा रहा। पुलिस पूछताछ में परिजनों का कहना है कि किरण रात के अंधेरे में कब घर से उठ कर यहां पहुंच गई, इसका पता नहीं चला। परिजनों का कहना है कि किरण मानसिक रूप से भी परेशान थी।