{"_id":"b868f6073f0ae6fcb5e990181086c48e","slug":"suicide-case-at-dhali-durgapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रा मर्डर केस में नया मोड़, पति ने लगा लिया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चित्रा मर्डर केस में नया मोड़, पति ने लगा लिया फंदा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 02 May 2014 02:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला के बहुचर्चित चित्रा मर्डर केस में नया मोड़ आ गया है। मृतक चित्रा के पति का शव भी पेड़ से लटका हुआ मिला है। पुलिस इसे फिलहाल आत्महत्या का मामला मान कर चल रही है।
विज्ञापन
इससे पहले चित्रा की भी 20 फरवरी को ढली के साथ लगते दुर्गापुर में हत्या कर दी गई थी। इसकी गाड़ी से कुचल कर हत्या कर दी गई थी।
घटना स्थल पर निर्वस्त्र हालत में शव बरामद किया गया था। चित्रा की मौसी समेत पांच लोग हत्या के मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।
लेकिन हत्या क्यों की गई, इस पर से पुलिस परदा नहीं उठा पाई थी। कोई इस मामले को देह व्यापार से जुड़ा बता रहे थे तो कोई इसे महज एक हादसा। इसी बीच अब खबर आई है कि चित्रा के पति ने भी सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या का कारण तनाव भी हो सकता है।
विज्ञापन
पुलिस पर लगा है लीपापोती का आरोप
उधर, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस पर इस मामले की लीपापोती का पहले भी आरोप लग चुका है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
मामला नगर निगम की न्याय कमेटी में भी पहुंचा जिसके बाद डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर ने इसकी फिर से जांच के लिए शिमला पुलिस को लिखा।
हाल ही में पुलिस इस पहेली को जुटाने के लिए कुछ सबूत जुटा रही थी कि अब आत्महत्या के इस मामले के बाद मामले में बड़ा मोड़ आ गया है।