पर्स में मिली लड़की की फोटो, गले में फंदा लगाकर मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन जिला के बद्दी में सीएफएल बल्ब बनाने वाली एक कंपनी में तैनात युवक ने अपने कमरे में फांसी लगा कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक युवक ऊना जिले के दौलतपुर चौक का रहने वाला था। युवक की जेब से एक युवती की फोटो बरामद हुई है और इसी को आधार बनाकर पुलिस छानबीन कर रही है।
पुलिस ने शव का नालागढ़ में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। ऊना के दौलतपुर चौक निवासी अमन (काल्पनिक नाम) दो माह पूर्व बद्दी की एक कंपनी में कार्यरत था।
युवक ने भड्ड स्थित मेहरचंद के मकान में कमरा किराये पर ले रखा था। मंगलवार को दोपहर बाद से युवक का फोन स्वीच आफ आ रहा था।
परिजन उसके मोबाइल पर बार बार फोन करते रहे, लेकिन फोन बंद होने से बात नहीं हो पाई। बुधवार सुबह भी फोन बंद मिला तो मृतक की माता ने अपने छोटे बेटे को सूचित किया।
उसने किसी परिचित को कमरे में भेजा तो कमरा खुला था, लेकिन बाथरूम में युवक लटका मिला। सूचना मिलते ही मृतक युवक के भाई, पिता व माता भुड्ड पहुंचे। मृतक के कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पर्स से मिला युवती का फोटो
अंकित ठाकुर ने बद्दी विवि से 2011 में इलेक्ट्रिकल में बीटेक करने के बाद चंडीगढ़ की एक कंपनी में नौकरी की। दो माह पूर्व उसने चंडीगढ़ की कंपनी को छोड़ कर बद्दी में जाब कर ली थी।
मृतक की मां ने बताया कि रविवार को अंकित से उसकी फोन पर बात हुई थी। उस दौरान उसने यह कहा था कि वह ठीक है तथा उसको कमरा भी अच्छा मिल गया है। उधर, पुलिस जांच में जुटी है। मृतक के पर्स से एक युवती की फोटो भी मिला है।
साथ ही पुलिस युवक के लैपटॉप को भी खंगाल रही है, जिससे उसकी मौत के कारणों का पता चल सके। दूसरी ओर मकान मालिक मेहर चंद ने बताया कि अंकित काफी होनहार युवक था। उसने उन्हें बताया कि वह कुछ दिन के लिए ही इस कंपनी में नौकरी करेगा। वह सौर ऊर्जा में ही अपना करियर बनाना चाहता था।
पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने नालागढ़ चिकित्सालय में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।