फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   suicide at hamirpur naduan himachal.

परेशान युवक ने ब्यास नदी में लगाई छलांग

Wed, 11 Feb 2015 09:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, नादौन (हमीरपुर) Updated Wed, 11 Feb 2015 09:02 AM IST
विज्ञापन
suicide at hamirpur naduan himachal.

नादौन के पास ब्यास पुल से एक युवक ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान अमित कुमार (32) पुत्र रविंद्र कुमार निवासी देहरा के रूप में हुई है। वह सोमवार से गायब था।

विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि सोमवार रात उसने पुल से छलांग लगाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू कर दी है। मंगलवार सुबह लोग सैर को निकले तो उन्हें ब्यास में शव दिखाई दिया। पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अमित के भाई शशि ने बताया कि अमित पत्नी के साथ देहरा के निकट सनोट गांव में किराये के मकान में रहता था। वह और अमित देहरा बाजार में मनियारी की दुकान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार शाम अमित के मकान मालिक का फोन आया कि अमित करीब पांच बजे से गायब है। उसकी तलाश की लेकिन नहीं मिला। मंगलवार सुबह नादौन में रहने वाले रिश्तेदारों ने बताया कि अमित का शव ब्यास नदी में पड़ा है।

घरेलू समस्या के चलते उठाया कदम

suicide at hamirpur naduan himachal.

लोगों ने शव देखा तो उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। शशि ने कहा कि अमित सोमवार को दुकान पर भी नहीं आया था।

अमित की पत्नी नादौन में एक निजी स्कूल में कार्यरत है और उसका मायका भी नादौन में ही है। बताया जा रहा है कि अमित घरेलू समस्या के कारण परेशान था। वह अपने पीछे दो बच्चियां छोड़ गया है।

अमित का मफलर तथा टोपी पुल से बरामद की गई है। उसकी जैकेट शव के निकट ही अलग से पड़ी हुई मिली है। घटना को लेकर शहर में कई तरह की चर्चाए हैं।

थाना प्रभारी नादौन जसवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला दर्ज करके छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed